राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना से विद्यार्थी कर सकते हैं ''''''''अर्निंग वाईल लर्निंग'''''''' : कुलपति

पूर्णियां विश्वविद्यालय एवं भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के सभी संबद्ध कॉलेजों के नोडल पदाधिकारी ने भाग किया
– एनएटीएस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजित मुंगेर बिहार उच्चतर शिक्षा परिषद, बोर्ड आफॅ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग एवं मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से गुरुवार को एकदिवसीय राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आरडी एंड डीजे कॉलेज, सभागार में किया गया. जिसमें मुंगेर विश्वविद्यालय सहित तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, पूर्णियां विश्वविद्यालय एवं भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के सभी संबद्ध कॉलेजों के नोडल पदाधिकारी ने भाग किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, कुलगीत एवं अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया. अध्यक्षता कुलपति प्रो संजय कुमार ने की. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र नायक, केसी मौली, कुलसचिव प्रो घनश्याम राय थे. वहीं रिसोर्स पर्सन के रूप में आदित्य भारद्वाज, मंतोष रंजन, अखिलेश कुमार, अंकित वत्स थे. कार्यक्रम का संचालन एनएटीएस के नोडल पदाधिकारी डॉ श्याम कुमार ने किया. कुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना यह एक ऐसी योजना है. जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राएं ”अर्निंग वाईल लर्निंग” कर सकते हैं. यह जॉब सीकर से जॉब प्रोवाइडर तक की यात्रा है. यदि आप भारत का बेहतर भविष्य चाहते हैं तो इस योजना को आत्मसात करें. वहीं रोजगार के नए अवसर तलाशने के लिए पहल करनी होगी. कुलसचिव ने कहा कि इस योजना के मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में स्नातक और डिप्लोमा धारकों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच के अंतर को पाटना, प्रशिक्षुओं की रोजगार क्षमता बढ़ाना और उन्हें व्यावसायिक भूमिकाओं के लिए तैयार करना है. कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कार्यशाला में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, वीडियो डिस्कशन से जानकारी दी गयी. एनएटीएस पोर्टल के बारे में मंतोष रंजन ने बताया. कैरियर गाइडेंस प्रोगाम फॉर कॉलेज के बारे में अखिलेश कुमार ने जानकारी दी. धन्यवाद ज्ञापन डीएसडब्ल्यू प्रो. महेश्वरी मिश्रा ने किया. मौके पर डॉ सूरज कोनार, डॉ संदीप टाटा, मुनींद्र कुमार सिंह, सौरभ शांडिल्य, स्वयंसेवक हर्ष राज, प्रियांशु रंजन, सम्मान राज ,ओम सिंह, प्राची, अमन, राजश्री, निशु आदि मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




