नाबालिग के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित नाबालिग की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना
जमुई. सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित नाबालिग की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गया. पीड़िता नाबालिग की मां ने बताया कि मैं बीते गुरुवार की रात शादी समारोह में शामिल होने गयी थी. घर में मेरी पुत्री, बड़ी बहन और दादी के साथ सोयी थी. देर रात गांव के ही तीन युवकों ने मेरी बेटी को बगल वाले घर में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. फिलहाल सभी आरोपित फरार है. इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










