मुजफ्फरपुर-पुणे एक्सप्रेस में ”जुगाड़” बिजली व्यवस्था, यात्रियों की जान जोखिम में

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर-पुणे एक्सप्रेस में ”जुगाड़” बिजली व्यवस्था, यात्रियों की जान जोखिम में

एसी कोच में लटकते तारों से बिजली आपूर्ति, डीआरएम ने दिए जांच के आदेश वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर-पुणे एसी स्पेशल (ट्रेन नंबर-05289) में एसी कोच में बिजली आपूर्ति के

विज्ञापन

एसी कोच में लटकते तारों से बिजली आपूर्ति, डीआरएम ने दिए जांच के आदेश

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर-पुणे एसी स्पेशल (ट्रेन नंबर-05289) में एसी कोच में बिजली आपूर्ति के लिए कथित तौर पर ”जुगाड़” सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं. लटकते हुए तारों से बिजली की आपूर्ति की जा रही है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है. यात्रियों ने इस गंभीर लापरवाही को लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है. यात्रा कर रहे सतीश सिंह नाम के यात्री ने वीडियों के साथ रेलवे के अधिकारियों को टैग कर खतरनाक स्थिति को दिखाया है. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन के एसी कोचों में बिजली के तारों को बेतरतीब ढंग से लटकाया गया है, और इन्हीं से अस्थाई कनेक्शन देकर बिजली दी जा रही है. यह दृश्य किसी भी यात्री को भयभीत करने के लिए काफी है. यात्रियों का कहना है कि उन्होंने कई बार ट्रेन स्टाफ और टीटीइ को इस बारे में सूचित किया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए, सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम ने इस पूरी घटना पर संज्ञान लिया है. डीआरएम ने तत्काल प्रभाव से संबंधित विभाग को इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola