लोगों ने फिट रहने के लिए साइकिल चलाने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
लोगों ने फिट रहने के लिए साइकिल चलाने का दिया संदेश

रेलवे इंस्टीट्यूट से सांसद खेल महोत्सव के तहत साइक्लोथॉन का किया गया आयोजन

विज्ञापन

साहिबगंज. साहिबगंज रेलवे इंस्टीट्यूट से गुरुवार की सुबह सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया. इनका नेतृत्व जिला संयोजक गौतम कुमार यादव ने किया. इस कार्यक्रम में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा शामिल हुए. युवाओं व खेल प्रमियों के बीच आयोजित साइक्लोथॉन में सभी ने रेलवे इंस्टीट्यूट से साइकिल चलाकर कलिंगा होटल, महात्मा गांधी चौक, धर्मशाला मोड़ से स्वामी विवेकानंद चौक, पटेल चौक, ग्रीन होटल, कॉलेज रोड से चैती दुर्गा मंदिर के निकट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर पहुंचकर इस कार्यक्रम को पूरा किया. युवाओं ने भारत माता की जय, फिट इंडिया फिट का उद्घोष किया. पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की. इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ युवा फॉर विकसित भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है. सांसद खेल महोत्सव 2025 के संयोजक गौतम कुमार यादव ने कहा कि खेल न केवल शरीर को तंदुरूस्त रखते हैं, बल्कि समाज को अनुशासन और ऊर्जा से भी भरता है. सांसद खेल महोत्सव 25 दिसंबर 2025 तक चलेगा. सभी युवा सांसद खेल महोत्सव में गूगल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराके भाग ले सकते हैं. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामानंद साह, उपाध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, जिला मंत्री चांदनी देवी, नगर अध्यक्ष संजय पटेल, ओबीसी मोर्चा के जयप्रकाश सिन्हा, कुंदन साह, बिनोद चौधरी, अवधेश यादव, दिनेश पाण्डेय, संतोष चौधरी, बबलू तिवारी, रंजन पाण्डेय, प्रमोद झा, आदित्य राज, श्वेता श्रीवास्तव, सिंधु पाण्डेय, संजीव पासवान, अंगद यादव, सुशांत कुमार, अभिषेक कुमार आदि थे.

खेलो इंडिया कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी लिया भाग

फोटो नं 25 एसबीजी 37 है

कैप्सन – गुरूवार को भाग लेते स्कूली बच्चे

साहिबगंज. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर साहिबगंज में पूर्व विधायक अनंत ओझा के नेतृत्व में फिट सांसद खेल महोत्सव 2025 के निमित्त फिट इंडिया खेलो इंडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ. राजस्थान मध्य विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रानी झा एवं सहयोगी शिक्षक साइमन मरांडी ने कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग दिया. बच्चे काफी अनुशासित ढंग से कतारबद्ध होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया. रानी झा ने यह स्पष्ट कर दिया कि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य भी ठीक रखना बच्चों के लिए जरूरी है. अपने दिनचर्या में आधा घंटा व्यायाम जरूरी है. भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश सिन्हा ने रानी झा का आभार प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola