Muzaffarpur : राशन गोदाम को एमओ ने किया सील
Author Abhay kumar
Updated:
विज्ञापन

Muzaffarpur : राशन गोदाम को एमओ ने किया सील
विज्ञापन
मीनापुर : प्रखंड की टेंगरारी पंचायत की पीडीएस डीलर रीता देवी व पैक्स के राशन गोदाम को एमओ ने बुधवार को सील कर दिया. एमओ कमलेश कुमार ने बताया कि लाभुक की शिकायत पर भौतिक सत्यापन के लिए स्थल पर पहुंचा, तो 20 लाभुकों से बात हुई. उन्होंने बताया कि जुलाई व अगस्त माह का अंगूठा लगाने के बाद मात्र जुलाई का राशन बांटा गया. सितंबर का राशन गोदाम में ही बंद है. चाबी नहीं मिलने पर गोदाम को सील करते हुए उच्चाधिकारियों को लिखित सूचना दी गयी है. आदेश मिलने पर ताला तोड़कर जांच की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










