मंत्री प्रदीप मजूमदार की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
मंत्री प्रदीप मजूमदार की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

हावड़ा के डोमजूर में ट्रक ने मारी टक्कर, मंत्री सुरक्षित

विज्ञापन

दुर्गापुर. रविवार दोपहर राज्य के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं सहकारिता विभाग मंत्री प्रदीप मजूमदार की कार हावड़ा जिले के डोमजुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मंत्री को जोरदार झटका लगा, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आयी और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं.

मुंबई रोड पर हुआ हादसा

यह घटना रविवार दोपहर लगभग 1.30 बजे हावड़ा के मुंबई रोड पर हुई. मंत्री प्रदीप मजूमदार सुबह करीब 10 बजे दुर्गापुर से कोलकाता के लिए रवाना हुए थे. दोपहर में उनकी कार जैसे ही डोमजुर के पास पहुंची, एक अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर मंत्री की कार को पीछे से जोरदार धक्का मारा.

बाइक ट्रक के नीचे फंसी

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सीधे ट्रक के नीचे जा घुसी और मंत्री की कार का पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया. कार चालक ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह वाहन की गति नियंत्रित की. अचानक हुए इस हादसे से मंत्री स्तब्ध रह गए और कार से बाहर निकल आये.

नशे में था ट्रक चालक

मंत्री के साथ मौजूद सुरक्षा गार्डों ने मौके पर ही ट्रक चालक को पकड़ लिया. जांच में चालक नशे की हालत में पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही डोमजुर पुलिस वहां पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola