मिनी हाइवा ने मासूम दलित बच्ची को कुचला, डेढ लाख में मामला हुआ रफा-दफा

Updated at : 19 Feb 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
मिनी हाइवा ने मासूम दलित बच्ची को कुचला, डेढ लाख में मामला हुआ रफा-दफा

<P>अवैध बालू लदा मिनी हाइवा ने घर के पास कुर्सी पर बैठी 3 वर्षीय पिंकी को रौंद </P>मुंगेर <P>टेटियाबंबर प्रखंड के धौरी गांव में बुधवार की सुबह अवैध बालू लदा

विज्ञापन

अवैध बालू लदा मिनी हाइवा ने घर के पास कुर्सी पर बैठी 3 वर्षीय पिंकी को रौंद

मुंगेर

टेटियाबंबर प्रखंड के धौरी गांव में बुधवार की सुबह अवैध बालू लदा मिनी हाइवा ने एक मासूम दलित बच्ची को कुचल डाला. जिसका सौदा शासन, प्रशासन और दबंग पंचायत प्रतिनिधियों ने डेढ लाख में तय कर दिया. जिसके कारण थाना में यूडी केश दर्ज हुआ.

बताया जाता है कि जमालपुर प्रखंड के केशोपुर निवासी राजू रजक अपने ससुराल टेटियाबंबर प्रखंड के धौरी गांव में अपने परिवार के साथ रहता था. बुधवार की सुबह उसकी 3 वर्षीय बेटी पिंकी कुमारी घर के पास ही कुर्सी पर बैठी थी. तभी तेज रफ्तार मिनी हाइवा ने उसे कूचल डाला. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद चालक हाइवा छोड़ कर गांव में ही छिप गया. मिनी हाइवा पर अवैध बालू लदा हुआ था. जिसके बाद बालू माफिया और मिनी हाइवा मालिक ने शव का सौंदा करना शुरू किया. जिसको एक जनप्रतिनिधि ने साथ दिया और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं दबंगों ने मृतक के परिजनों से मिलकर मामला को रफा दफा करवा दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डेढ लाख में मृतक बच्ची का सौंदा हुआ. जिसके बाद चालक वहां से अवैध बालू लदा मिनी हाइवा लेकर निकल गया. हद तो यह हुआ कि दो-तीन घंटे तक घटना के बाद मिनी हाइवा सड़क किनारे खड़ी रही. लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी. जो कई सवाल उत्पन्न कर रहा है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

हरपुर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मृतक बच्ची की मां नीलम देवी के आवेदन पर यूडी केश दर्ज किया गया है. जिसमें उसने कहा है कि अचानक खेलने के दौरान बच्ची सड़क पर गयी और ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola