Buxar News: अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ घायल
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौसा-चिरैयाटाड़ सड़क पर सोमवार की अहले सुबह चुन्नी मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ घायल हो गया.
विज्ञापन
चौसा. स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत चौसा-चिरैयाटाड़ सड़क पर सोमवार की अहले सुबह चुन्नी मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ घायल हो गया.
बताया जा रहा है कि इटाढ़ी थाना क्षेत्र के 61 वर्षीय रामजी प्रसाद साइकिल से अपने गांव जा रहे थे. तभी उक्त घटनास्थल के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार जा रहा ट्रैक्टर ने साइकिल में धक्का मार दिया. जिससे साइकिल सवार जमीन पर गिर पड़ा और घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायल को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










