महाविद्यालय कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

महिषी. सोमवार के दिन क्षेत्र के लहटन चौधरी महाविद्यालय पस्तवार बलुआहा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के आयोजकत्व में स्वच्छता अभियान चला आमजनों को स्वच्छता संदेश दिया गया. प्राचार्य परमेश्वर
महिषी. सोमवार के दिन क्षेत्र के लहटन चौधरी महाविद्यालय पस्तवार बलुआहा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के आयोजकत्व में स्वच्छता अभियान चला आमजनों को स्वच्छता संदेश दिया गया. प्राचार्य परमेश्वर साह की अगुवाई व एनएसएस अधिकारी शमीमा खातून के संयोजन में महाविद्यालय कर्मियों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया. स्वच्छता अभियान में प्रो सुशील कुमार झा, प्रो शुभेन्दु मिश्रा, अमरनाथ झा, सुभाष यादव, विकास भगत, ऋषि मुनि रतन पासवान ने अपनी सहभागिता दी. मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते प्राचार्य श्री साह ने कहा कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए स्वच्छता जरुरी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










