मेगा फुड पार्क में पॉल्ट्री फीड व बेकरी के प्रस्ताव पर त्रुटि दूर होने के बाद लगेगी मुहर

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
मेगा फुड पार्क में पॉल्ट्री फीड व बेकरी के प्रस्ताव पर त्रुटि दूर होने के बाद लगेगी मुहर

—- तत्काल प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी की ओर से स्थगित रखा गया वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मेगा फूड पार्क में जल्द ही पॉल्ट्री फीड (मुर्गी दाना) और बेकरी उत्पाद बनाने

विज्ञापन

—- तत्काल प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी की ओर से स्थगित रखा गया

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मेगा फूड पार्क में जल्द ही पॉल्ट्री फीड (मुर्गी दाना) और बेकरी उत्पाद बनाने वाली यूनिट पर अगली बैठक में निर्णय लिया जाएगा. हाल में पटना में हुई बियाडा के प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी की बैठक में इन दोनों यूनिट के प्रस्ताव को तत्काल स्थगित रखा गया है. वहीं निदेशक की ओर से उद्यमी को वैकल्पिक भूखंड के बारे में सहमति देने की बात कही गयी है. वहीं परियोजना में संशोधन किया गया है. साथ ही डीजीएम क्लस्टर, डीजीएम आइपी व डीजीएम एलएस फ्रेश प्रस्ताव के कार्य में सहयोग करेंगे. जांच के बाद अगली प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी की बैठक में इन दोनों यूनिट पर निर्णय लिया जाएगा. रिकॉर्ड के तहत पॉल्ट्री फीड के लिए बाहर की कंपनी ने 1 लाख वर्गफुट जगह आवंटित करने को लेकर आवेदन किया है. वहीं बेकरी की यूनिट के लिए 10 हजार वर्ग फुट जगह का प्रस्ताव दिया गया है. मेगा फूड पार्क में इकाइयों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे. इसके अतिरिक्त, यह कदम क्षेत्र के किसानों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा, जिन्हें अब गुणवत्तापूर्ण पॉल्ट्री फीड आसानी से उपलब्ध हो सकेगा. बेकरी इकाई के शुरू होने से स्थानीय उपभोक्ताओं को ताजा और उच्च गुणवत्ता वाले बेकरी उत्पाद मिल सकेंगे. अधिकारियों ने यह भी बताया कि मेगा फूड पार्क को एक प्रमुख खाद्य प्रसंस्करण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जहां तेजी से नयी यूनिट की संख्या बढ़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola