मधुरपुर ने फाराकुसुम को एक गोल से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन
मधुरपुर ने फाराकुसुम को एक गोल से किया पराजित

कुंडहित. तिलाबाद फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हुआ.

विज्ञापन

कुंडहित. तिलाबाद फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हुआ. आयोजन सिदो कान्हू क्लब, तिलाबाद की ओर से किया गया था, जिसमें कुल 12 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबले का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक रवींद्रनाथ महतो ने गेंद को किक मारकर किया. उन्होंने कहा कि गांव-गांव में इस तरह के आयोजन से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है. उन्होंने युवाओं से खेल को खेल की भावना से खेलने और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील की. फाइनल मैच मधुरपुर बनाम फाराकुसुम के बीच खेला गया, जिसमें मधुरपुर की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में एक गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम को 10,000 रुपये नकीद व ट्रॉफी, उपविजेता को 8,000 रुपये नकद तथा सेमीफाइनल टीमों को 3,000-3,000 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अफिसर हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष जयश्वर मुर्मु, विधायक प्रतिनिधि सरम मंडल, पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद फारूक, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, क्लब अध्यक्ष सर्वेश्वर टुडू सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola