गाजे-बाजे के साथ हुई गणपति बप्पा की विदाई, किया विसर्जन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
गाजे-बाजे के साथ हुई गणपति बप्पा की विदाई, किया विसर्जन

मधुपुर के गांधी चौक पुरानी धर्मशाला गीतांजलि क्लब प्रतिमा का गाजे-बाजे के साथ किया विसर्जन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के गांधी चौक पुरानी धर्मशाला गीतांजलि क्लब प्रतिमा का विसर्जन रविवार को धूमधाम व गाजे-बाजे के साथ किया गया. जुलूस गांधी चौक से निकल कर सरदार पटेल रोड, एसआर डालमिया रोड, भेड़वा रोड, भगत सिंह चौक, पंचमंदिर रोड समेत विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरता हुआ गणेश प्रतिमा शहर के झील तालाब में पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जित कर दिया गया. विसर्जन में रांची से आया बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. जुलूस में विभिन्न देवी-देवताओं का झांकी भी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गयी. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष शंभू खंडेलवाल, विक्की कनोई, अनूप विश्वकर्मा, दीपक गुप्ता, छेदी दास, रवि अग्रवाल, सोनू शर्मा, पीयूष पांडेय, ऋषभ डालमिया, सितीज चौधरी, उमंग डालमिया, लक्ष्मण पंसारी, रवि शाह, पिंकू राउत, देव खंडेलवाल, अमित विश्वकर्मा, विवेक बथवाल, रितेश खंडेलवाल, आकाश शर्मा, अंकित डालमिया, पिंटू बर्णवाल, सौरभ कुमार, विक्की सोनार, विवेक झा, केशव शर्मा, आयुष शर्मा, मुन्ना, रिचाग अग्रवाल, हितेश मोदी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola