मातृभाषा दिवस पर मातृभाषा संबंधी बहुविषयक राष्ट्रीय सेमिनार पर हुई चर्चा

Updated at : 21 Feb 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
मातृभाषा दिवस पर मातृभाषा संबंधी बहुविषयक राष्ट्रीय सेमिनार पर हुई चर्चा

मुंगेर विश्व मातृभाषा दिवस पर शुक्रवार को बीआर महिला कालेज में बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य प्रो. अजीत कुमार ठाकुर ने की. जहां मातृभाषा अकादमी,

विज्ञापन

मुंगेर विश्व मातृभाषा दिवस पर शुक्रवार को बीआर महिला कालेज में बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य प्रो. अजीत कुमार ठाकुर ने की. जहां मातृभाषा अकादमी, पटना के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय बहु-विषयक राष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन पर चर्चा की गई. इस सेमीनार का आयोजन 19 व 20 मार्च को किया जाना है. प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा में शिक्षा देने की बात कही गई है. संस्कृत के विभागाध्यक्ष सह समन्वयक, मातृभाषा अकादमी डा. रामरेखा कुमार ने कहा कि 1961 की जनगणना के अनुसार देश में 1652 मातृभाषाएं बोली जाती थीं. इसकी संख्या लगातार घट रही है. 2011 की जनगणना के मुताबिक अब देश में 121 प्रमुख भाषाएं और 270 मातृभाषाएं बोली जाती है. सहायक प्राध्यापक डा. वंदना कुमारी ने कहा कि 1952 से विश्व मातृभाषा दिवस मनाया जा रहा था. डा. प्रभात कुमार ने कहा कि मातृभाषा में शिक्षण अधिगम की कई चुनौतियां हैं. डा. चंदन कुमार ने मातृभाषा अकादमी के गठन पर चर्चा करते हुए कहा कि दिसंबर 2024 में इसका गठन किया गया तथा अभय कुमार को इसका निदेशक तथा श्याम कुमार को राष्ट्रीय समन्वयक, डा. रामरेखा कुमार, डा. वंदना कुमारी, डा. जैन शम्सी, डा. सुनील कुमार को सह संयोजक बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola