मारपीट में दो लोग घायल, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 05 May 2025 5:01 PM

विज्ञापन

<P><H2>नवादा कार्यालय. </H2>नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर मुहल्ला निवासी मो आलमगिर ने नगर थाने में आवेदन देकर गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में गुलजार नगर भदौनी निवासी मो सफदर

विज्ञापन

नवादा कार्यालय.

नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर मुहल्ला निवासी मो आलमगिर ने नगर थाने में आवेदन देकर गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में गुलजार नगर भदौनी निवासी मो सफदर व उसके तीन पुत्रों मो साहेब, मो शहजादा, मो शहनबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी है. पीड़ित ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब वह अपने बहन के घर भदौनी स्थित गुलजार नगर जा रहा था. जहां पूर्व से घात लगाये आरोपित बैठा था. नजर पड़ते ही चारों बदमाशों ने घेर लिया और गाली देने लगा. विरोध करने पर चारों मिलकर मारपीट करने लगे. घटना मे मो आजम व मो आलमगिर जख्मी हो गये. घटना के बाद नगर थाने में आवेदन देकर पिता-पुत्र ने न्याय की गुहार लगायी है. वहीं, पीड़ित पिता से शिकायत पत्र प्राप्त होते ही नगर थाने की पुलिस कांड संख्या 446/25 दर्ज कर मामले की छानबीन मे जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola