मां को मंजूर नहीं थी तीसरी बेटी, एक माह की बच्ची कसे तालाब में फेंकी, मौत

रक्सौल. आदापुर प्रखंड क्षेत्र के बेलवा गांव में एक अजीब घटना सामने आयी है. जिसमें एक मां ने अपने एक महीने की बेटी को तालाब में फेंक दिया. जिससे बच्ची
रक्सौल. आदापुर प्रखंड क्षेत्र के बेलवा गांव में एक अजीब घटना सामने आयी है. जिसमें एक मां ने अपने एक महीने की बेटी को तालाब में फेंक दिया. जिससे बच्ची की मौत हो गयी है. जानकारी के मुताबिक बेलवा निवासी रूना पटेल की पत्नी सीमा देवी ने रविवार की रात्रि को अपनी एक महीने की बेटी को तालाब में फेंक दिया और सोमवार को स्थानीय थाना में आवेदन देकर बेटी की चोरी होने की आशंका जतायी. पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि उक्त बच्ची का शव तालाब में एक किनारे में झारियां के बीच फंसा हुआ था. प्रथम दृष्टया पुलिस को ऐसा लगा कि उक्त महिला ने ही अपनी बच्ची को तालाब में फेंका हो. जिसके बाद देर शाम को पुलिस ने महिला को अपनी अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पुछताछ की तो महिला ने स्वीकार किया कि उसने ही अपनी बच्ची को तालाब में फेंकी थी. सीमा देवी ने पुलिस से यह स्वीकार किया कि उससे पहले से दो लड़की थी. एक महीने पूर्व में उसने तीसरी लड़की को जन्म दिया था. जिसे वह नहीं रखना चाहती थी और इस बात को लेकर उसके परिवार में भी प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता था. अंत में उसने उक्त बच्ची को तालाब में फेंक दिया. इस घटना की चर्चा चारों तरफ हो रही है और महिला की पति रूना पटेल घर से फरार है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




