मालगाड़ी डिरेल मामला : दोनों पहिया सही, अब होगी पूछताछ

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
मालगाड़ी डिरेल मामला : दोनों पहिया सही, अब होगी पूछताछ

मुजफ्फरपुर. जंक्शन पर रविवार देर शाम हुई मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना को लेकर जांच का सिलसिला तेज हो गया है. डिरेल हुए दोनों वैगन व पहियों की विस्तृत जांच देर

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

जंक्शन पर रविवार देर शाम हुई मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना को लेकर जांच का सिलसिला तेज हो गया है. डिरेल हुए दोनों वैगन व पहियों की विस्तृत जांच देर रात पूरी कर ली गयी. चौंकाने वाली बात सामने आई है कि वैगन और पहिए दोनों सही मिले हैं. इस जांच रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए, शुक्रवार को सारण में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद, अगले दिन से सभी चिह्नित रेल कर्मियों से पूछताछ शुरू की जायेगी. हालांकि, यह अभी तय नहीं हो पाया है कि सोनपुर के सीनियर डीएसओ (डिविजनल सेफ्टी ऑफिसर) मुजफ्फरपुर जाकर पूछताछ करेंगे या संबंधित कर्मियों को सोनपुर बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे. रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस घटना में मानवीय चूक की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में है. फाइनल पूछताछ के बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा कि किन-किन रेल कर्मियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola