Madhubani News : विधायक ने दो पुल की रखी आधारशिला

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : विधायक ने दो पुल की रखी आधारशिला

. विधायक सुधांशु शेखर ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजनांतर्गत लगभग 10 करोड़ से अधिक की लागत से दो पुल का शिलान्यास बुधवार को किया.

विज्ञापन

मधवापुर. विधायक सुधांशु शेखर ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजनांतर्गत लगभग 10 करोड़ से अधिक की लागत से दो पुल का शिलान्यास बुधवार को किया. पहली योजना एसएच 75 से पिहवारा की ओर जाने वाले मार्ग में लगभग 58.12 मीटर लंबा पुल 511.762 लाख की लागत से बनेगी. वहीं सीतामढ़ी जिला को जोड़ने वाली पतार घाट पर 545.483 लाख की लागत से 51.37 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जायेगा. वहीं, विधायक सुधांशु शेखर ने बताया कि दोनों स्थानों पर पुल का निर्माण ही जाने से यातायात सुलभ हो जाएगी. मौके पर समाजसेवी मुनेश्वर ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद यादव, अजय भगत, नरेंद्र ठाकुर, कामख्या नारायण ठाकुर, अनिल साह, जितेंद्र सिंह, रौशन नायक, अवधेश मिश्रा, मुकेश पासवान, उपेंद्र ठाकुर संजय मिश्रा, कमल पासवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola