केवि : आइडीबीआइ बैंक की ओर से विद्यार्थियों के लिए दिया गया खेल सामग्री अनुदान

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
केवि : आइडीबीआइ बैंक की ओर से विद्यार्थियों के लिए दिया गया खेल सामग्री अनुदान

बुधवार को आइडीबीआइ बैंक की ओर से स्कूल को खेल सामग्री का अनुदान दिया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

आइडीबीआइ कंकड़बाग शाखा की ओर से केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कंकड़बाग स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया है. बुधवार को आइडीबीआइ बैंक की ओर से स्कूल को खेल सामग्री का अनुदान दिया गया है. इसमें हैंडबॉल, हैंडबॉल गोल पोस्ट, बॉक्सिंग उपकरण और फुटबॉल सहित अन्य खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान होगा. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एमपी सिंह ने कहा कि आइडीबीआइ बैंक इस सराहनीय योगदान से खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा. वहीं शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि आइडीबीआइ बैंक न केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक दायित्व को भी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है इसलिए बैंक आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाता रहेगा. इस अवसर पर आइडीबीआइ बैंक के ब्रांच प्रमुख संजय कुमार, अतुल नारायण, रवि किशन, प्रत्युष राज व अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola