करमाटांड़ में अबुआ आवास में कराया गया गृह प्रवेश

Updated:
विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ पंचायत के कई गांवों में बुधवार को जनप्रतिनिधियों ने अबुआ आवास में लाभुकों को गृह प्रवेश कराया. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र दिया. उपमुखिया

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ पंचायत के कई गांवों में बुधवार को जनप्रतिनिधियों ने अबुआ आवास में लाभुकों को गृह प्रवेश कराया. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र दिया. उपमुखिया राजकुमार ने लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपा. कहा कि केंद्र व राज्य सरकार दोनों ही गरीबों के लिए ठोस पहल कर रही है, जिससे हर परिवार को पक्का मकान मिल सके. कहा कि अबुआ आवास झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. वहीं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण इलाकों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मुहैया कराया जा रहा है. मौके पर मंगल सोरेन, दशरथ मंडल, बहादुर मंडल, छक्कू मंडल, चेतु मंडल, मंगल मंडल, राखी कुमारी, निशा कुमारी, संतोषी देवी, आईना देवी, रेणु देवी, सिमरन कुमारी, मुन्ना मंडल, विमल गुप्ता, राजेश गुप्ता, रोजगार सेवक अरविंद कुमार, पंचायत सचिव अनीता टुडू ने लाभुकों को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola