कार्तिक मेला : छोटे स्टेशनों पर ठहरेंगी 24 ट्रेनें

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
कार्तिक मेला : छोटे स्टेशनों पर ठहरेंगी 24 ट्रेनें

आठ रेलवे स्टेशनों पर एक मिनट रुकेगी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला मेला पांच नवंबर से शुरू होगा. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए

विज्ञापन

आठ रेलवे स्टेशनों पर

एक मिनट रुकेगी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला मेला पांच नवंबर से शुरू होगा. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए 4 से 6 नवंबर तक मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें सोनपुर तक के छोटे स्टेशनों पर भी एक मिनट रुका करेगी. इसमें दो 24 ट्रेनें हैं. पूर्व मध्य रेल ने यह जानकारी दी. एक्सप्रेस ट्रेन रामदयालु नगर, तुर्की, कुढ़नी, गोरौल, भगवानपुर, सराय, घोसवर व सोनपुर में रुकेगी. जोगबनी-दानापुर, बरौनी-ग्वालियर, बरौनी-लखनऊ, लिच्छवी, दरभंगा-पटना एक्सप्रेस, नरकटियागंज-दानापुर, आरा-जयनगर, नयी दिल्ली-बरौनी क्लोन, अमृतसर-कटिहार, अहमदाबाद-सहरसा,बाघ, नयी दिल्ली-दरभंगा क्लोन जैसी एक्सप्रेस अलग-अलग दिनों में इन स्टेशनों पर ठहरेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola