कार से 47 लाख रूपये जब्ती के मामले की जांच के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीम

Updated at : 26 Jun 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
कार से 47 लाख रूपये जब्ती के मामले की जांच के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीम

<P>किशनगंज. रामपुर के पास एक कार से 47 लाख रुपये जब्ती मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर आयकर विभाग की टीम बुधवार को भी किशनगंज पहुंची. आयकर अधिकारी

विज्ञापन

किशनगंज. रामपुर के पास एक कार से 47 लाख रुपये जब्ती मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर आयकर विभाग की टीम बुधवार को भी किशनगंज पहुंची. आयकर अधिकारी पूर्णिया अपेश कुमार झा की अगुवाई में टीम को पुलिस के द्वारा जब्त किए गए रुपए सुपुर्द किये गये. उसके बाद पुलिस अभिरक्षा में रुपये को आयकर विभाग की टीम के द्वारा केंद्र सरकार के खाते में जमा करवा दिया गया.

आयकर अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम आगे की प्रक्रिया के लिए पहुंची है. रुपये बरामदगी के बाद एसपी सागर कुमार ने आयकर विभाग की टीम को सूचित किया था. इसके बाद टीम पहली बार 22 जून को किशनगंज पहुंची थी. इसके बाद दूसरी बार बुधवार को पहुंची. वहीं विभागीय प्रक्रिया के दौरान ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार मौजूद थे. जांच को फिलहाल गोपनीय रखा जा रहा है.पुलिस अपने स्तर से भी जांच कर रही है तो आयकर विभाग की टीम भी अपने स्तर से सभी बिंदुओं को खंगाल रही है.

टीम में शामिल.

टीम में आयकर अधिकारी अपेश कुमार झा, आयकर निरीक्षक भागलपुर मयंक किशोर, आयकर निरीक्षक पूर्णिया आनंद कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola