जिले में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें इंटरनेट प्रदाता

Updated at : 28 Feb 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें इंटरनेट प्रदाता

<P><H2>प्रतिनिधि, खूंटी.</H2> समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को समन्वय समिति की बैठक हुई. जिसमें पशुपालन, शिक्षा, सूचना विज्ञान, राजस्व, पर्यटन, सहकारिता, विद्युत, ग्रामीण विकास, कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज सहित अन्य

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को समन्वय समिति की बैठक हुई. जिसमें पशुपालन, शिक्षा, सूचना विज्ञान, राजस्व, पर्यटन, सहकारिता, विद्युत, ग्रामीण विकास, कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त लोकेश मिश्र ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए 10वीं और 12वीं की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया. सूचना विज्ञान विभाग के कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी पंचायतों में भारत नेट का रिचार्ज, झारसेवा में प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन, आधार इनेबल बायोमेट्रिक अटेंडेंस, जाति व आवासीय प्रमाण पत्रों के त्वरित निबटारे, झारनेट 2.0 के क्रियान्वयन, आधार नामांकन तथा चैटबॉट पर प्राप्त आवेदनों की प्रगति की जानकारी ली. बीएसएनएल, एयरटेल व जियो समेत अन्य नेटवर्क प्रदाताओं को जिले में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने को कहा. राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान हलकावार समाधान दिवस की तर्ज पर शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं निबटाने को कहा. पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पर्यटन संवर्धन समिति को और अधिक सक्रियता से कार्य करने को निर्देश दिया. जिले में चार 500 एमटी क्षमता के नये गोदामों के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने, लैम्पस-पैक्स में 100 एमटी की अतिरिक्त क्षमता के गोदाम निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लाभुकों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

बाईपास निर्माण के कार्य में प्रगति लायें :

उपायुक्त लोकेष मिश्र ने बाईपास निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने बाईपास निर्माण की प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश दिया. वहीं जिन टोलों व गांवों में अब तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र चिह्नित कर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. उपायुक्त ने अफीम की खेती के खिलाफ विषेश ग्रामसभा की रिपोर्ट शीघ्र संकलित करने और भेजने का निर्देश दिया. इसके अलावा साइकिल वितरण, प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की. मौके पर उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, अपर समाहर्ता, डीसीएलआर सहित अन्य उपस्थित थे.

उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, कहाउपायुक्त ने की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola