jharkhand para yoga team depart to delhi: झारखंड दिव्यांग योग टीम घोषित, दिल्ली रवाना

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 25 Sep 2025 9:13 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. नयी दिल्ली में 26-28 सितंबर तक प्रथम पैरा नेशनल योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. नयी दिल्ली में 26-28 सितंबर तक प्रथम पैरा नेशनल योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है. झारखंड टीम रवि शंकर नेवार के नेतृत्व में गुरुवार को धनबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुई. झारखंड पैरा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमेटी के चेयरमैन रवि नेवार को टीम का मैनेजर बनाया गया है. झारखंड टीम में जमशेदपुर के आनंद महतो के अलावा धनबाद के रतन कुमार शुक्ला, अनमोल कुमार गिरी, आयुष कुमार, अमित कुमार पंडित शामिल है. योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष मनोज तिवारी, विपिन पांडे, महासचिव चंदू कुमार, राज्य कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधा झा, उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, जिला सचिव मलय कुमार डे, कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा, तकनीकी सचिव प्रज्ञा पारोमिता चक्रवर्ती, रेंजर सिंह सरदार एवं अन्य एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola