जेठवार भट्ट में हुआ मां बरेजी मंदिर का भूमि पूजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 5:03 PM
फोटो नंबर-1, भूमि पूजन कराते निंबकाचार्य. तरारी. प्रखंड के जेठवार भट्ट गांव में मां बरेजी ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में अक्षय तृतीया के शुभ
फोटो नंबर-1, भूमि पूजन कराते निंबकाचार्य. तरारी. प्रखंड के जेठवार भट्ट गांव में मां बरेजी ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बरेजी मंदिर का भूमि पूजन मथुरा गोवर्धन के जगद्गुरु निंबकाचार्य राधा मोहन शरण देवाचार्य जी महाराज के हाथों हुआ. भूमि पूजन समारोह में कौशलेंद्र राय, शोभा राय, ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश राय, पूनम राय, रंजन राय, कमलेश राय, विनोद राय, गीता राय आदि विशिष्ट जजमान रहें. भूमि पूजन के बाद श्रीमद्जगद्गुरु राधा मोहन महाराज जी ने कहा कि इस गांव में मां दुर्गा मंदिर व मां काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी इसी शुभ दिन को हुआ था. अतः मां बरेजी मंदिर का भूमि पूजन का कार्यक्रम भी इसी दिन रखा गया है. इस अवसर पर महावीर प्रसाद भट्ट, अरविंद राय, लकी प्रधान बोल बम राय, नागेंद्र राय सरोज राय, जदयू नेता संजय राय, संजय सिंह, बिक्कू राय, ऋषव राज (दिल्ली), सुनील कुमार (कर्नाटक ) ऋषि राज ( भुवनेश्वर) आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










