जेडीसीए पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, क्रिकेट खिलाड़ियों ने दिया धरना
Published by : UMESH KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 9:26 PM
शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल टूर्नामेंट का सीनियर लीग रोका संवाददाता, जामताड़ा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन पर अनियमितता, भ्रष्टाचार और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. फलस्वरूप स्थानीय क्रिकेट
शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल टूर्नामेंट का सीनियर लीग रोका संवाददाता, जामताड़ा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन पर अनियमितता, भ्रष्टाचार और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. फलस्वरूप स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ी गुरुवार को आउटडोर स्टेडियम में खेल को रोक कर पीच पर ही धरना पर बैठ गये. एसोसिएशन के सदस्यों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों का कहना है कि जेडीसीए का गठन स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन वर्तमान में इसके ठीक उलटा है. खिलाड़ियों ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से बंगाल, बिहार समेत अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को अवैध रूप से टीम में शामिल किया जा रहा है. जामताड़ा के स्थानीय खिलाड़ियों को खेलने का अवसर नहीं दिया जा रहा है. स्थानीय खिलाड़ी आशुतोष दुबे ने आरोप लगाया कि खिलाड़ी गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उन्हें बैन करने और करियर खत्म करने की धमकी दी जाती है. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का मांग किया. साथ ही वर्तमान कमेटी को भंग करने और नई कमेटी का गठन करने का मांग किया. मांगें नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी भी दी है. वहीं. खिलाड़ी निवास मंडल ने एसोसिएशन पर खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार और मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया. धरना प्रदर्शन और बढ़ते हंगामे को देखकर मौके पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया गया. प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों ने बाद में इस पूरे मामले को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की. जानकारी के अनुसार, आउटडोर स्टेडियम गुरुवार से शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल सीनियर लीग खेला जा रहा था. यह मुकाबला टेलेंट हंट और क्रेजी स्क्वाड के बीच चल रहा था. सातवें ओवर का खेल चल रहा था. सभी प्रदर्शनकारी खिलाड़ी मैदान में उतरे और मैच को बंद करा दिया. इसके बाद सभी पीच पर धरना पर बैठ गये, जिसके बाद मैच को स्थगित किया गया. वहीं, जामताड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव योगेश सिंह ने बताया कि कुछ खिलाड़ियों ने खेल को बीच में ही रोक दिया और धरना पर बैठ गये, यह गलत है. इसकी सूचना पुलिस प्रशासन और झारखंड क्रिकेट संघ को दी गयी है. संघ को इसका फुटेज और वीडियो भी उपलब्ध करा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










