Jamshedpur News : कायाकल्प एवं एनक्वास मूल्यांकन की हुई समीक्षा बैठक, कई स्वास्थ्य केंद्रों का प्रदर्शन असंतोषजनक, सुधार के निर्देश

Updated at : 05 Mar 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : कायाकल्प एवं एनक्वास मूल्यांकन की हुई समीक्षा बैठक, कई स्वास्थ्य केंद्रों का प्रदर्शन असंतोषजनक, सुधार के निर्देश

Jamshedpur News : जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक में जिले के कई सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प एवं एनक्वास मूल्यांकन की समीक्षा की गयी, जिसमें कई केंद्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन

Jamshedpur News : जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक में जिले के कई सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प एवं एनक्वास मूल्यांकन की समीक्षा की गयी, जिसमें कई केंद्रों का प्रदर्शन असंतोषजनक पाया गया. इस पर संबंधित प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिये गये हैं. बैठक का आयोजन मंगलवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार उपायुक्त कार्यालय में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में पूर्व में दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा हुई. परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत असफल बंध्याकरण के तीन मामलों की जांच के बाद लाभुकों को मुआवजा देने की अनुशंसा समिति द्वारा की गयी. बैठक में डुमरिया प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रसूताओं के लिए प्रतीक्षालय की व्यवस्था की सराहना की गयी, लेकिन भोजन की अलग से व्यवस्था नहीं होने पर समिति ने चिंता जतायी. इस पर सुझाव दिया गया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अर्जित राशि से भोजन की सुविधा शुरू की जा सकती है. इसके अलावा, जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का फायर ऑडिट कराने और कर्मियों को अग्निशमन प्रशिक्षण देने का निर्देश फायर स्टेशन ऑफिसर, गोलमुरी को दिया गया. स्वास्थ्य संस्थानों के सीटीओ एवं ऑथराइजेशन के ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिये गये. बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसीएमओ समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola