Jamshedpur news. जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित महिला चिकित्सक की मांग
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur news. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की कमी का मुद्दा उठाया. उन्होंने बताया
विज्ञापन
Jamshedpur news.
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की कमी का मुद्दा उठाया. उन्होंने बताया कि यहां सैकड़ों मरीज रोजाना इलाज के लिए आते हैं. वहीं यहां मात्र एक महिला डॉक्टर उपलब्ध हैं. महिला डॉक्टर सप्ताह में सिर्फ एक या दो दिन ही अस्पताल आती हैं. इससे विशेष रूप से महिला मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विधायक ने सरकार से मांग की कि महिला चिकित्सक की उपस्थिति नियमित की जाये, ताकि मरीजों को समय पर उचित इलाज मिल सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










