संताली भाषा में प्रशासनिक शब्दकोश का हुआ विमोचन

Updated at : 08 Apr 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
संताली भाषा में प्रशासनिक शब्दकोश का हुआ विमोचन

तीन वर्षों के अथक प्रयास के बाद संताली प्रशासनिक शब्दकोश का निर्माण हुआ है. माझी युवराज टुडू ने इसके लिए दिन रात मेहनत की. यह पुस्तक हर किसी के लिए बहुमूल्य सिद्ध होगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर.पूर्वी सिंहभूम जिले के माझी युवराज टुडू के मार्गदर्शन में मनोज हांसदा एवं गोपी हांसदा के सहयोग से तीन वर्ष के अथक प्रयास के बाद संताली प्रशासनिक शब्दकोश का निर्माण पूरा हो चुका है. सोमवार को नरवा ग्राम राजदोहा के माझी बाबा सह देश पूरुधुल माझी युवराज टुडू के जन्म दिवस पर उनके शुभ हाथों से संताली प्रशासनिक शब्दकोश का विमोचन परसुडीह क्षेत्र के हलुदबनी में किया गया. माझी बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस डिक्शनरी में 10,000 से अधिक शब्द हैं. यह अंग्रेजी एवं हिंदी शब्दकोश से अनुवाद कर संताली (ओलचिकी) में संपादित किया गया है. संताली भाषा के विकास के उद्देश्य से इस शब्दकोश का निर्माण किया गया है. प्रशासनिक शब्दावली प्रशासनिक कार्यों और प्रक्रियाओं से संबंधित है. यह सभी मंत्रालय, विभाग, अधिकारी, कर्मचारी, कार्यालय, आदेश, नियम, अधिनियम तथा प्रशासनिक कार्यों और प्रक्रियाओं के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में सहायक सिद्ध होगी. पुस्तक विमोचन पर पुस्तक के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले पोंडेहासा गांव के मनोज हांसदा एवं ग्राम सरजामदा लूपुंग टोला के गोपी हांसदा के अलावा सुनील हांसदा, कृष्णा मारडी, विशाल मारडी, बीरम सोरेन, प्रताप बेसरा, फागू बेसरा, सुखराम टुडू, सोमाय, धरमू मारडी, अजय बेसरा, जागरण मुर्मू, महेश टुडू, लखन बेसरा, बिरधन सोरेन, कदान हेंब्रम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola