Madhubani News : मधुबनी कॉलेज में दो दिवसीय आंतरिक हैकाथॉन आयोजित

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : मधुबनी कॉलेज में दो दिवसीय आंतरिक हैकाथॉन आयोजित

. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मधुबनी में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 की तैयारी के लिए दो दिवसीय संस्थान स्तरीय आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मधुबनी में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 की तैयारी के लिए दो दिवसीय संस्थान स्तरीय आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ विकास कुमार ने किया. कहा कि हैकाथॉन जैसे आयोजन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करते हैं. उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाते हैं.

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी. प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों के 84 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न समस्या कथनों के समाधान प्रस्तुतकर नवाचारी विचारों व तकनीकी कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया. पूरे आयोजन का सफल समन्वय महाविद्यालय के एकल संपर्क सूत्र, कॉलेज एसपीओसी प्रो मोहम्मद अबूजर के नेतृत्व में हुआ. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में न केवल तकनीकी दक्षता का विकास करते हैं, बल्कि नवाचार, रचनात्मकता और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं. प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो आनंद कमल, डॉ प्रीतम कुमार, प्रो आनंद कुमार झा, प्रो चेतन आनंद, प्रो राहुल कुमार और प्रो धीरेंद्र कुमार ने किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. संस्थान के आंतरिक हैकाथॉन से चुनी गयी टीम का नामांकन स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 में किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola