Chaibasa News : मिठाई दुकानों व रेस्टोरेंट का निरीक्षण, सैंपल जब्त

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News :  मिठाई दुकानों व रेस्टोरेंट का निरीक्षण, सैंपल जब्त

उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर पर्व-त्योहार के मद्देनजर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम ने बुधवार को चाईबासा शहर के रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान आदि का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

चाईबासा.

उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर पर्व-त्योहार के मद्देनजर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम ने बुधवार को चाईबासा शहर के रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान आदि का निरीक्षण किया. मिष्ठान दुकानों में लड्डू, बुंदिया, पनीर, चटनी, तेल की जांच की. अन्नपूर्णा स्वीट्स से पेड़ा, आम्रपाली से बेसन के लड्डू और राजस्थान स्वीट्स से कलाकंद का नमूना संग्रह किया गया. जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई पर ध्यान देने और पैकेट पर एफएसएसएआइ लाइसेंस नंबर, मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट आदि अंकित नहीं रहने वाले खाद्य सामग्री को नहीं बेचने का निर्देश दिया. वैसी खाद्य सामग्री पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola