पटना कॉलेजिएट हाइस्कूल के विद्यार्थियों को दी गयी मेक इन इंडिया की जानकारी

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
पटना कॉलेजिएट हाइस्कूल के विद्यार्थियों को दी गयी मेक इन इंडिया की जानकारी

पटना कॉलेजिएट स्कूल में बुधवार को मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना कॉलेजिएट स्कूल में बुधवार को मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें भारत सरकार शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन व उद्योग विभाग के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद और क्विज का आयोजन किया गया. प्रतिभागियों ने आत्मनिर्भर भारत के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी का विकास, रोजगार सृजन, निर्यात में वृद्धि और बौद्धिक संपदा की सुरक्षा पर जोर दिया. प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा के साहिल कुमार प्रथम, रिंकी कुमारी द्वितीय, अमित कुमार तृतीय, सनी कुमार चतुर्थ व अल्तमश राजा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ जय नारायण दुबे ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एक क्रांति है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपना रोल निभाना है. भारत को विकसित राष्ट्र के प्रथम श्रेणी में लाना है. प्लस टू शिक्षिका सोनम कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य अफजल सआदत हुसैन ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola