इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रेरण कार्यक्रम, आत्मविश्वास व जिम्मेदारी का परिचय
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

29मुजफ्फरपुर. बिहार विश्वविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई 25 सत्र के नये नामांकित विद्यार्थियों के लिए प्रेरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र
विज्ञापन
29
मुजफ्फरपुर.
बिहार विश्वविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई 25 सत्र के नये नामांकित विद्यार्थियों के लिए प्रेरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने कहा कि प्रेरण कार्यक्रम छात्रों को नये शैक्षणिक माहौल, नियमों व संस्कृति से परिचित कराता है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक है, जिससे वे संस्थान का बेहतर लाभ उठा सकें. मुख्य अतिथि, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ आकाश अवस्थी ने छात्रों को इग्नू से संबंधित विभिन्न पहलुओं व बेहतर अध्ययन के टिप्स दिए. अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ नीलम, सहायक समन्वयक डॉ अनिल, डॉ कुमार अमितेश रंजन उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










