इचाकखुर्द गांव में हाथी ने फसलों को किया बर्बाद

Updated:
विज्ञापन

सिमरिया. इचाकखुर्द गांव में शनिवार की रात हाथी ने उत्पात मचाया. हाथी ने आलू, टमाटर, मटर व गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया. हाथी ने राकेश कुमार नामक किसान

विज्ञापन

सिमरिया. इचाकखुर्द गांव में शनिवार की रात हाथी ने उत्पात मचाया. हाथी ने आलू, टमाटर, मटर व गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया. हाथी ने राकेश कुमार नामक किसान की आलू व मटर की फसल, बिहारी दांगी के टमाटर, गणेश दांगी के मटर व निंदेश्वर दांगी के गन्ने की फसल को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया. वहीं रात में ईंट बना रहे तीन-चार लोग बाल-बाल बच गये. यहां हाथी सामने आ गया था, लेकिन लोग किसी तरह जान बचाकर भागे. आसपास के लोगों को हाथी आने की जानकारी दी. इसके बाद लोग एकजुट हुए और लाइट, पटाखे व मशाल जलाकर मंझलीटांड़ की तरफ हाथी को खदेड़ा गया. किसानों ने बताया कि चंदिया की ओर से हाथी रात सात बजे आ धमका और उत्पात मचाया. किसानों ने वन विभाग से मुआवजा व हाथी को भगाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola