सोच-समझ कर राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा : सीवी आनंद बोस

Updated:
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने रविवार को कहा कि उन्होंने सोच-समझकर पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया और इसका कारण उचित समय आने तक गोपनीय रहेगा.

विज्ञापन

सीवी आनंद बोस ने कहा : अपना वोट डालने के लिए बंगाल आऊंगा

केरल के मूल निवासी बोस राज्यपाल पद से इस्तीफा देने से एक सप्ताह पहले ही यहां के मतदाता बने हैं

संवाददाता, कोलकाता

पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने रविवार को कहा कि उन्होंने सोच-समझकर पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया और इसका कारण उचित समय आने तक गोपनीय रहेगा. कोलकाता हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए बोस ने कहा कि वह अपना वोट डालने के लिए बंगाल आयेंगे. केरल के मूल निवासी बोस पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने से ठीक एक सप्ताह पहले ही बंगाल के मतदाता बने थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्य में कथित प्रोटोकॉल उल्लंघन और आदिवासी उत्पीड़न पर व्यक्त की गयी चिंता पर टिप्पणी करने के लिए पूछे गये सवाल पर बोस ने प्रतिक्रिया देने से परहेज किया.

बोस ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बहुत अनुभवी, संतुलित और अत्यंत गरिमामय व्यक्तित्व की धनी हैं. उन्होंने जो कहा, उसके पीछे उनके कुछ कारण जरूर रहे होंगे, लेकिन राष्ट्रपति के कथन पर टिप्पणी करने का मुझे कोई अधिकार नहीं है.’’ श्री बोस ने राजनीतिक दबाव के आरोप पर भी कोई टिप्पणी नहीं की. उन्होंने कहा कि इस मामले पर उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कोई एक्शन नहीं है, कोई रिएक्शन नहीं है. जब बोस के इस्तीफे की खबर आयी तो जानकारी मिली कि वह दिल्ली में थे. हालांकि बोस का दावा है कि उन्होंने कोलकाता में बैठकर इस्तीफा दिया, दिल्ली जाकर नहीं. उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली गया था. मैं फिर दिल्ली जाऊंगा. ” बोस का दावा है कि उन्हें लगता है कि राज्यपाल पद से इस्तीफा देने का यह सही समय है.

पूर्व राज्यपाल ने कहा कि खेल का एक नियम होता है. जब मैं राज्यपाल के तौर पर आया था, तो मुझे किसी न किसी मोड़ पर यह पद छोड़ना ही था. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इस्तीफा देने का फैसला क्यों लिया. उनका साफ कहना था कि सही समय आने तक यह राज ही रहेगा.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola