हरियाणा की एजेंसी मुजफ्फरपुर जंक्शन को रखेगी साफ

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
हरियाणा की एजेंसी मुजफ्फरपुर जंक्शन को रखेगी साफ

माधव – 17 रेलवे ने दिया सफाई के लिए दो साल का टेंडरपुरानी एजेंसी का कार्यकाल 31 अगस्त को खत्म वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर जंक्शन की साफ-सफाई का जिम्मा अब

विज्ञापन

माधव – 17

रेलवे ने दिया सफाई के लिए दो साल का टेंडर

पुरानी एजेंसी का कार्यकाल 31 अगस्त को खत्म

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर जंक्शन की साफ-सफाई का जिम्मा अब हरियाणा की एजेंसी के पास होगा.रेलवे ने यह टेंडर दो साल के लिए दिया है. पुरानी एजेंसी का कार्यकाल 31 अगस्त को पूरा होने के बाद जंक्शन पर सफाई व्यवस्था को लेकर असमंजस था. हालांकि, नयी एजेंसी ने बुधवार से ही अपने उपकरण उतारने शुरू कर दिये हैं. जंक्शन पर सफाई का काम इसलिए भी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि हाल ही में इसे सोनपुर से अलग कर समस्तीपुर मंडल में शामिल किया गया है. आने वाले दिनों में जंक्शन पर पुनर्विकास योजना के तहत निर्माण व तोड़-फोड़ के काम भी शुरू होंगे. अधिकारियों का मानना है कि इस दौरान साफ-सफाई बनाये रखना चुनौती होगी.

अधिकारियों की हलचल तेज

समस्तीपुर मंडल में शामिल होने के बाद से ही जंक्शन पर अधिकारियों की गतिविधियां तेज हो गयी हैं. रेलवे के कई वरीय अधिकारी लगातार जंक्शन का दौरा कर रहे हैं. गुरुवार को भी समस्तीपुर से कई सीनियर अधिकारियों के आने की उम्मीद है. ऐसे में नयी एजेंसी की गतिविधियां तेज हो गयी है. इससे पहले, जंक्शन की साफ-सफाई का काम हाजीपुर की एक एजेंसी के पास था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola