Buxar News: इंटिग्रेटेड हेल्थ कैंप में 235 लोगों का हुआ एचआईवी जांच, तीन मिले पॉजीटीव

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 31 Aug 2025 9:23 PM

विज्ञापन

ब्रह्मपुर प्रखंड के शिव मंदिर ब्रह्मपुर के पास में इंटिग्रेटेड हेल्थ कैम्प का आयोजन बिहार राज्य एड्स समिति पटना के द्वारा किया गया.

विज्ञापन

बक्सर

. ब्रह्मपुर प्रखंड के शिव मंदिर ब्रह्मपुर के पास में इंटिग्रेटेड हेल्थ कैम्प (निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर)का आयोजन बिहार राज्य एड्स समिति पटना के द्वारा किया गया. जिसमें लगभग 235 लोगों का एचआईवी जांच, बीपी, शुगर, बीडीआरएल जांच, हेपटाइटिस, बीसी, कैंसर स्क्रिनिंग, औषधि वितरण इत्यादि किया गया. इस जांच शिविर में एचआईवी के तीन मरीज पाए गए. साथ ही एक सिफलिस और एक एचसीवी के मरीज पाए गए. जो लोग संक्रमित पाए गए, उनको सदर अस्पताल बक्सर में रेफर किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें सुझाव दिया गया. इस शिविर में एक अच्छी बात यह है कि उस क्षेत्र के टीजी, अपना भरपूर सहयोग दिया. इस कैंप मे डीआईएस बीएसएसीएस पटना के जेके लाल, बीएचएम, बीसीएम ब्रह्मपुर, आईसी डीआइएस बक्सर एसके दास, पीएम जय प्रभा ग्राम विकास मंडल के कर्मी, सीएचओ, एएनएम, आशा कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola