गढ़वा में हीरो की बिक्री 76 प्रतिशत तक पहुंची: कपिल सिंह

गढ़वा में हीरो की बिक्री 76 प्रतिशत तक पहुंची: कपिल सिंह
प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा शहर के चिरौंजिया स्थित जेएमडी हीरो शोरूम में हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के राज्य प्रभारी कपिल सिंह राजपूत व सेल्स हेड आशीष सिंह चौहान पहुंचे. इस दौरान दोनों ने गढ़वा में कंपनी की अभूतपूर्व ग्रोथ पर हर्ष जताया. हीरो मोटोकॉर्प के स्टेट हेड कपिल सिंह राजपूत ने कहा कि एक वर्ष पूर्व गढ़वा में हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री 28 प्रतिशत थी, लेकिन अधिकृत डीलर जेएमडी हीरो की मेहनत से यह बढ़कर 76 प्रतिशत तक पहुंच गयी है. उन्होंने कहा कि कंपनी के मालिक पवन मुंजाल ने टिकाऊ और किफायती गतिशीलता समाधान उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द झारखंड में हीरो मोटोकॉर्प 80 से 90 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर होगा. प्रेस वार्ता में निदेशक मार्तंड प्रताप सिंह एवं सरोज सिंह देव भी उपस्थित थे. बाइक खरीदने पर ग्राहकों को मिल रहे उपहार गढ़वा जेएमडी हीरो शोरूम के निदेशक मणिभद्र सिंह ने कहा कि कंपनी ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी शुरू किया है. जिसमें बाइक खरीदने पर ग्राहकों को आकर्षक उपहार मिल रहे हैं. इनमें चांदी का सिक्का, 52 इंच की एलइडी टीवी, 5 लीटर पेट्रोल, डिक्की, घड़ी और हेलमेट शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




