Hajipur News : पति-पत्नी में विवाद के बाद पुलिस की पिटाई से आहत युवक ने खाया जहर, मौत

Edited by GANGESH GUNJAN
Updated:
विज्ञापन

<P>गोरौल. गोरौल थाना क्षेत्र के पीरापुर मथुरा गांव में बुधवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस की कथित पिटाई से आहत होकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की

विज्ञापन

गोरौल. गोरौल थाना क्षेत्र के पीरापुर मथुरा गांव में बुधवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस की कथित पिटाई से आहत होकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान तिवारी सिंह के रूप में हुई है. बताया गया कि मृतक के घर में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चला आ रहा था. मृतक तीन भाइयों में मंझला था. उसके बड़े भाई मनोज सिंह की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी. मनोज की मौत के बाद उसकी पत्नी ने देवर तिवारी सिंह से विवाह कर लिया था और दोनों पति-पत्नी हंसी-खुशी रह रहे थे. ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ समय पूर्व तिवारी सिंह की पत्नी ने उसके हिस्से की सारी जमीन अपने नाम करवा ली थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से तनाव में था. इसी बीच उसे यह भी जानकारी मिली कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध अपने दामाद पिरापुर बलहा निवासी पवन सिंह से चल रहा है. इसको लेकर दंपती के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. बुधवार को भी घर में काफी झंझट हुआ, जिसकी जानकारी मृतक की पत्नी और पवन सिंह ने डायल 112 की पुलिस को दी. इधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि यह देखा जा रहा है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण या साजिश है. सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों ने बनाया बंधक

सूचना पाकर डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी जांच के तिवारी सिंह की सरेआम बर्बर पिटाई की, जिससे वह अधमरा हो गया. यह देख कुछ ग्रामीण भड़क उठे और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था. इसकी सूचना पर पहुंची गोरौल थाने की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया था तथा पुलिसकर्मियों को छुड़ाया था. आरोप है कि सैकड़ों लोगों के सामने हुई पुलिस की पिटाई से आहत तिवारी सिंह ने देर रात कीटनाशक खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANGESH GUNJAN

लेखक के बारे में

By GANGESH GUNJAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola