hajipur news. गांधी सेतु व नया गंडक पुल पर लगा महाजाम, लोग परेशान

Updated at : 05 Mar 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. गांधी सेतु व नया गंडक पुल पर लगा महाजाम, लोग परेशान

<P>हाजीपुर. गांधी सेतु पर एक बार फिर से जाम की समस्या काफी गंभीर हो गयी है. पिछले छह महीने से लोग हाजीपुर-पटना मार्ग पर जाम की समस्या झेल रहे हैं.

विज्ञापन

हाजीपुर. गांधी सेतु पर एक बार फिर से जाम की समस्या काफी गंभीर हो गयी है. पिछले छह महीने से लोग हाजीपुर-पटना मार्ग पर जाम की समस्या झेल रहे हैं. जाम की समस्या का कारण हाल के महीने में पटना की ओर विभिन्न परियोजनाओं के चल रहे निर्माण कार्य, बताए जा रहे हैं. गांधी सेतु पर रोजाना लग रहे जाम की वजह से लोगों को न सिर्फ पटना जाने-आने में फजीहत झेलनी पड़ रही है बल्कि हाजीपुर-पटना मार्ग से जुड़े अन्य एनएच व प्रमुख मार्ग भी जाम की चपेट में आ जा रहे हैं. बुधवार की सुबह पटना से हाजीपुर की ओर आने वाले लेन पर भीषण जाम लग गया. जाम का सिलसिला बुधवार की दोपहर तक जारी रहा. गांधी सेतु पर जाम का सीधा असर हाजीपुर-पटना मार्ग के अलावा हाजीपुर-छपरा, हाजीपुर-जंदाहा, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग के अलावा जढुआ के समीप हाजीपुर-महनार मार्ग पर भी दिखा. गांधी सेतु पर लगे भीषण जाम की वजह से हाजीपुर-छपरा मार्ग पर बीएसएनएल गोलंबर से नया गंडक पुल होते हुए सोनपुर तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. नया गंडक पुल पर लगे जाम की वजह से हाजीपुर-सोनपुर पुराना गंडक पुल पर भी बुधवार की सुबह भीषण जाम लग गया था. जाम के दौरान कई एंबुलेंस व स्कूली गाड़ियां भी फंसी रही.

पुराना गंडक पुल पार करने में लगा एक घंटा

हाजीपुर-सोनपुर नया गंडक पुल पर लगे भीषण जाम की वजह से हाजीपुर-पुराना गंडक पुल पर बुधवार की सुबह भीषण जाम लग गया. नया गंडक पुल से होकर गुजरने वाली कार के चालक पुराना गंडक पुल की ओर चले आये. इसकी वजह वे पुराना गंडक पुल पूरी तरह से पैक हो गया. इसकी वजह से इस पुल से लोगों को पैदल सफर करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई. पुराना गंडक पुल पर लगे भीषण जाम के दौरान कई स्कूली वाहन भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे.

पैदल सफर करने को मजबूर दिखें लोग

बुधवार की सुबह गांधी सेतु समेत शहर से गुजरने वाली सभी प्रमुख सड़कों पर लगे भीषण जाम की वजह से एक ओर जहां सैकड़ों गाड़ियों में सवार हजारों यात्री घंटों हलकान हुए. वहीं स्कूली छात्र-छात्रा के अलावा नौकरीपेशा व ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी. समय पर अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए लोग बीच रास्ते सवारी गाड़ी से उतरकर पैदल ही अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गये.

बुधवार की सुबह गांधी सेतु समेत शहर से गुजरने वाली सभी प्रमुख सड़कों पर लगे भीषण जाम की वजह से एक ओर जहां सैकड़ों गाड़ियों में सवार हजारों यात्री घंटों हलकान हुए. वहीं स्कूली छात्र-छात्रा के अलावा नौकरीपेशा व ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी. समय पर अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए लोग बीच रास्ते सवारी गाड़ी से उतरकर पैदल ही अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola