हाथी ने फसलों को रौंदा, घर के गेट को किया क्षतिग्रस्त
Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 02 Feb 2026 3:56 PM
सिमरिया. प्रखंड में एक बार भी जंगली हाथी का उत्पात शुरू हो गया है. रविवार की रात इचाक खुर्द गांव में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने दो लोगों
सिमरिया. प्रखंड में एक बार भी जंगली हाथी का उत्पात शुरू हो गया है. रविवार की रात इचाक खुर्द गांव में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने दो लोगों के घर के दरवाजा को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही तीन किसानों की एक एकड़ में लगी फसलों को खाकर बर्बाद कर दिया. हाथी ने गांव के जलील मियां व वकील दांगी के घर के दरवाजा को क्षतिग्रस्त कर दिया. जबकि जैनुल मियां, नारो राणा के खेत में लगी आलू की फसल व जितनी देवी की गन्ने की फसल को खाकर बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि रात एक बजे हाथी अचानक आ धमका और उत्पात मचाना शुरू कर दिया. सभी लोग उठकर एकजुट होकर मशाल व पटाखे के सहारे हाथी को खदेड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि एक ही हाथी है, जो उत्पात मचा रहा है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है. साथ ही मुआवजा व हाथी को लातेहार के जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










