गठबंधन====ओके: कोड: लूट व झूठ की सरकार को बदलना जरूरी है : माले

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2024 7:00 PM

विज्ञापन

जयनगर. इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने माले नेता मुन्ना यादव व एक्टू जिला सचिव विजय पासवान के नेतृत्व में कंद्रपडीह पंचायत के दक्षिणी टोला में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन

जयनगर. इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने माले नेता मुन्ना यादव व एक्टू जिला सचिव विजय पासवान के नेतृत्व में कंद्रपडीह पंचायत के दक्षिणी टोला में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया़ अभियान के दौरान इंडिया गठबंधन के कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद सिंह को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की. नेताओं ने कहा कि 10 सालों तक इस देश में लूट और झूठ की सरकार रही, अब बदलाव का वक्त आ गया है और इसे बदल डालना है़ इसके लिए जरूरी है कि विनोद सिंह के पक्ष में मतदान करें. कहा कि विनोद सिंह कल भी जन सवालों को सड़क से सदन तक उठाते थे, आगे भी उठाते रहेंगे़ गरीब किसान मजदूर की आवाज को बुलंद करने वाला को अपना सांसद चुने़ं अभियान में माले प्रखंड सचिव अशोक यादव, जिला कमेटी सदस्य मुन्ना यादव, जागेश्वर साव, झामुमो जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, महेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष तसवर खान, देवानंद सिंह, अशोक यादव, तिलक यादव महादेव साव सहित कई लोग शामिल थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola