कोलियरी में पूर्व की तरह शिफ्ट के अनुसार कार्य करने पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन
कोलियरी में पूर्व की तरह शिफ्ट के अनुसार कार्य करने पर बनी सहमति

एसपी मांइस चितरा कोलियरी स्थित वर्कशॉप में पूर्व विधायक ने की बैठक

विज्ञापन

चितरा. एसपी मांइस चितरा कोलियरी स्थित वर्कशॉप में बुधवार को पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने श्रमिकों की समस्याओं को लेकर एक बैठक की. इसमें कोलियरी के ए और बी खदान में कार्यरत कर्मियों, वर्कशॉप में शिफ्ट के कर्मी, ऑपरेटर व हेल्पर शामिल हुए. वहीं, पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने प्रबंधन को कड़ा निर्देश दिया कि ओवर टाइम में कटौती नहीं की जाये. साथ ही वर्कशॉप में मजदूरों की ड्यूटी टाइम 8 से 4 बजे तक कर दिया गया था, जिससे मजदूरों में खासा रोष था. जिसमें प्रबंधन पर दबाव बनाकर अभिकर्ता को निर्देश दिया कि जब तक ड्यूटी टाइम चेंज नहीं करेंगे तब हमलोग जमे रहेंगे. वहीं, उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह कोयला कर्मियों अपने अपने शिफ्ट के अनुसार कार्य करने के लिए पत्र निकला गया. इसपर सहमति बनी है कि कोयला कर्मियों को चार घंटा ओटी दिया जायेगा. साथ ही कहा कि कर्मियों को आगामी एक नवंबर 2025 के डेट से प्रमोशन दिलाया जायेगा. पूर्व मंत्री ने कहा कि श्रमिकों के हितों के लिए जोरदार आंदोलन करने को विवश होंगे. मौके पर मजदूर नेता चांदो मंडल, अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, महेंद्र प्रसाद राणा, अरुण महतो, नवल राय, संतोष महतो, प्रसादी, सुकुमार मंडल, अभय कृष्ण चौधरी, विलास राय, षष्टी चरण महतो, नरेश महतो, गणपति महतो, बलराम भोक्ता आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : कोयला कर्मियों की समस्याओं को पूर्व कृषि मंत्री ने वर्कशॉप में की बैठक, यूनियन प्रतिनिधियों ने भी लिया भाग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola