फूड सेप्टी की टीम ने मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण, मिली खामियां

Updated:
विज्ञापन
फूड सेप्टी की टीम ने मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण, मिली खामियां

जामताड़ा. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अपूर्वा मिंज ने बुधवार को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अपूर्वा मिंज ने बुधवार को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. न्यू इंद्रालय किराना एंड स्वीट्स शॉप, पैराडाईज होटल, अवंतिका स्वीट्स, गौरव मांजि, श्यामा स्वीट्स, स्वास्तिक वेराईटी स्टोर, कनक कैफे एवं गेस्ट हाहस रेस्टोरेंट, रानी देवी, जेके स्वीट्स, अजय स्वीट्स, यादव स्नैक्स, मयूर होटल, पूरन स्वीट्स, श्याम पाल एवं बजरंगी स्वीट्स का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कई संस्थानों में मानक के अनुरूप साफ- सफाई नहीं पायी गयी. कुछ प्रतिष्ठानों का खाद्य अनुज्ञप्ति, निबंधन नहीं पाया गया. कुछ संस्थानों में खाद्य सामग्री बनाने के लिए उपयोग किये जा रहे तेल की जांच मशीन से की गयी. तीन प्रतिष्ठानों का तेल मानक के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसे नष्ट कराया गया. साथ ही कुछ दुकानों में उपयोग में लाये जाने वाले पैक्ड दूध एवं दही तिथिवाद तथा मिठाई एवं जलेबी काफी गंदा अवस्था में पाया गया, जिसे नष्ट कराया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि वैसे लोगों से जो गुमराह कर रजिस्ट्रेशन आदि बनवाने का काम करते हैं, उनसे बचना है. यह भी बताया गया कि रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस बनाने में किसी प्रकार की दुविधा हो तो दुकानदार सिविल सर्जन कार्यालय स्थित खाद्य सुरक्षा कार्यालय आकर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर अरविंद प्रसाद, निकता मोदी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola