Buxar News: बिजली चोरी के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: बिजली चोरी के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बिजली विभाग द्वारा अवैध रूप से बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है

विज्ञापन

सिमरी

. बिजली विभाग द्वारा अवैध रूप से बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को खरहाटांड पंचायत के महरौली गांव मे अवैध रूप से बिजली उपभोग करने वालों के खिलाफ छापेमारी कर तीन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया.गुप्त सूचना के आधार पर कनीय विद्युत अभियंता जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व मे टीम गठित कर महरौली गांव मे छापेमारी की गयी.गठित टीम द्वारा महरौली निवासी असरफ अंसारी ,निजामुद्दीन अंसारी, महरूम बेगम के आवासीय परिसर मे छापामारी की गई तो उक्त तीनों लोग अवैध रूप से बिजली उपभोग करते हुए पाए गए. कनीय अभियंता ने विधुत विभाग को हुई राजस्व क्षति का आकलन कर आरोपितों पर आर्थिक जुर्माना लगाया है.छापामारी दल मे रामपुनीत चौबे,अमित कुमार, विजय कुमार शामिल थे. थानाध्यक्ष ने बताया की अवैध रूप से बिजली उपभोग करने वाले आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola