Bokaro News : नारेबाजी मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करे बेरमो पुलिस : जयराम

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bermo police should take impartial action in the sloganeering case: Jairam

विज्ञापन

Bokaro News : सोशल मीडिया में एक पोस्ट को लेकर छह सितंबर को बेरमो थाना में एक समुदाय के कुछ युवकों की ओर आपत्तिजनक नारेबाजी करने के बाद बेरमो पुलिस ने मामले में छह युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साथ ही दर्जनों लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. इसी मामले को लेकर डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो गुरुवार की शाम बेरमो थाना पहुंचे और ओडी ऑफिसर अरुण कुमार से बातचीत करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुछ दिनों पूर्व बेरमो थाना में आपत्तिजनक नारेबाजी हुई थी. जिस पर पुलिस से नियमत: कार्रवाई करने को कहा गया है. जो भी कार्रवाई हो, वह सब पर हो. जो दोषी हैं, उस पर कार्रवाई हो. ना कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई हो, लेकिन पाटिकुलर लोगों को चुन-चुनकर कार्रवाई की गयी है. जो इस मामले में शामिल भी नहीं थे, वैसे लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. हम अपनी हक की मांग रहे हैं, वह हक मांग रहे हैं जिसमें हमलोग पहले सम्मलित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola