Jamshedpur News : यूथ इंटक में जोड़े जायेंगे ऊर्जावान युवा, क्यूआर कोड से मिलेगी सदस्यता

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

यूथ इंटक द्वारा नये युवाओं को मजदूर संगठनों से जोड़ा जायेगा. नये सदस्यों को जोड़ने के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है

विज्ञापन

Jamshedpur News :

यूथ इंटक द्वारा नये युवाओं को मजदूर संगठनों से जोड़ा जायेगा. गिग वर्करों के मुद्दे पर काम किया जायेगा. नये सदस्यों को जोड़ने के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसके माध्यम से यूथ इंटक में नये ऊर्जावान लोगों को जोड़ा जायेगा. यह जानकारी यूथ इंटक के नये प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने जमशेदपुर के सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की जिम्मेवारी सौंपी है. इसलिए संगठन में ऊर्जावान युवाओं को जोड़ना है. उन्होंने बताया कि सदस्यता लेने की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है.

मजदूर वर्ग की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता

सत्यम सिंह ने कहा कि वे संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया है. उनकी प्राथमिकता मजदूर वर्ग की समस्याओं का समाधान, बाल मजदूरी की रोकथाम, महिला श्रमिकों की सहभागिता को बढ़ाना और सरकार की ओर से मिलने वाले श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं को हर मजदूर तक पहुंचाने की होगी. साथ ही मैं गिग वर्कर्स के हक की लड़ाई भी पूरी मजबूती से लड़ूंगा. यूथ इंटक के नये प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं और मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों ने सत्यम सिंह को बधाई दी. सभी ने विश्वास जताया कि सत्यम सिंह के नेतृत्व में यूथ इंटक को नयी ऊर्जा, नयी दिशा और मजबूती मिलेगी. मौके पर मुख्य रूप से रघु चंदन प्रधान, नीतीश सिंह, शुभम मुखी, विवेक शर्मा, रोशन मुखी, शुभम सुखला, रवि शंकर सिंह, जगदीप सिंह, अनीश सिंह, लव कुमार, कुश कुमार, जिशु कुमार, रौनक कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola