Sasaram News : दुर्गापूजा में पूजा पंडाल के लिए बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य

Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 26 Sep 2025 9:33 PM

विज्ञापन

नोखा नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दुर्गापूजा की तैयारी पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं

विज्ञापन

नोखा. नोखा नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दुर्गापूजा की तैयारी पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं. चौक-चौराहों से लेकर प्रखंड मुख्यालयों तक भव्य पूजा पंडालों का निर्माण तेजी से हो रहा है. इस बार नोखा प्रशासन और खास निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि हर पूजा पंडाल के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन लेना बिजली विभाग ने पूजा समितियों को अनिवार्य होगा. बिजली विभाग ने कहा है कि सुरक्षा मानकों को देखते हुए बिना कनेक्शन के अवैध ढंग से बिजली लेने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. पूजा समितियों को निर्धारित शुल्क पर अस्थायी कनेक्शन लेना होगा और इसके लिए समय रहते आवेदन करना आवश्यक है. सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी : बिजली विभाग ने पूजा समितियों से अपील की है कि पंडाल निर्माण और सजावट के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें. शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से बचाव के लिए उच्च गुणवत्ता वाली पीवीसी सर्विस वायर का ही उपयोग करना होगा. विभाग ने समितियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे. सासाराम ग्रामीण कार्यपालक विद्युत अभियंता उज्ज्वल कुमार ने बताया कि समितियों को नियमों का कड़ाई से पालन होगा. समितियां कट-आउट, एमसीबी और सुरक्षित वायरिंग का उपयोग करें. दुर्गापूजा के दौरान पांडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए दुर्गापूजा समिति के पैड पर विभाग के एसडीओ और जेइ से संपर्क कर कनेक्शन ले सकते हैं. कनेक्शन के उपरांत विभाग द्वारा दुर्गापूजा पंडालों में विभागीय मिस्त्री द्वारा कनेक्शन कर दिया जायेगा. पूजा समिति अपने खपत के अनुसार किलोवाट में कनेक्शन लेगे. अलग-अलग भार के लिए अलग अलग चार्ज हो सकते हैं समय पर आवेदन करें समितियां : बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है. विभाग का आग्रह है कि समितियां समय रहते आवेदन करें, ताकि पूजा शुरू होने से पहले ही कनेक्शन की व्यवस्था पूरी हो सके. अवैध कनेक्शन पर सख्ती : विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि कोई समिति बिना अनुमति अवैध कनेक्शन लेती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही जुर्माना भी लगाया जायेगा. इस बार विभाग का खास जोर यह सुनिश्चित करने पर है कि किसी भी पंडाल में बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग न हो. बिजली कनेक्शन लेने के लिए तय शुल्क एक किलोवाट लोड के लिए -2,063 रुपये दो किलोवाट लोड के लिए – 3245 रुपये तीन किलोवाट लोड के लिए -4472 रुपये चार किलोवाट लोड के लिए -5699 रुपये पांच किलोवाट लोड के लिए -6926 रुपये

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola