– एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने झरिया के संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

फोटो-07-झरिया-10-( बूथ का निरीक्षण करते एडीएम लॉ एंड ऑर्डर) झरिया- जोड़ापोखर. धनबाद एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने रविवार को झरिया विधान सभा क्षेत्र के झरिया, जोड़ापोखर, भागा, जामाडोबा, इंडस्ट्री
विज्ञापन
फोटो-07-झरिया-10-( बूथ का निरीक्षण करते एडीएम लॉ एंड ऑर्डर)
झरिया- जोड़ापोखर. धनबाद एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने रविवार को झरिया विधान सभा क्षेत्र के झरिया, जोड़ापोखर, भागा, जामाडोबा, इंडस्ट्री कोलियरी, बस्ताकोला, भौंरा, बरारी आदि क्षेत्रों के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया. दो बूथ ऐसे पाये गये, जिसमें कोई रह रहा है और ठेकेदार का सामान रखा हुआ है. उसे उन्होंने तुरंत खाली कराने का निर्देश दिया. उन्होंने बूथ पर पानी, बिजली व शौचालय की व्यवस्था को भी देखा. संबंधित अधिकारी को अविलंब ठीक कराने का निर्देश दिया. उन्होंने जामाडोबा आलम नगर बूथ नंबर 142, रमजानपुर 167 नंबर बूथ, बरारी स्कूल 263, 264,265, 266, बरारी सराफतपुर में बूथ नंबर 256, भौंरा उवि सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया. उनके साथ झरिया सीओ राम सुमन प्रसाद, बलियापुर सीओ सुदीप कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम , सुपरवाइजर विपिन चौहान आदि थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










