Giridih News :मनकडीहा में 112 वर्षों से हो रहा दुर्गोत्सव का आयोजन
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :देवरी प्रखंड की चतरो पंचायत के मनकडीहा गांव स्थित दुर्गा मंदिर में 112 वर्ष से भी अधिक समय से शारदीय नवरात्र के साथ दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. सर्वप्रथम यहां गुही हाजरा ने दुर्गा पूजा की थी. इसके बाद से यह अभी तक जारी है.
विज्ञापन
र्तमान समय में गुही हाजरा की तीसरी पीढ़ी के सदस्य पूजा कर रहे हैं. पूजा के साथ मंदिर के रंग-रोगन से लेकर प्रतिमा निर्माण का कार्य परिवार के सदस्यों के द्वारा श्रद्धा भाव से किया जा रहा है. इस संदर्भ में बताया जाता है कि पुत्र रत्न की प्राप्ति की खुशी में गुही हाजरा ने दुर्गापूजा की शउत्सव का शुभारंभ किया गया था, जो कि अब तक जारी है.
आस्था के साथ सौहार्द व एकता का प्रतीक है मंदिर
मनकडीहा का दुर्गा मंदिर आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द व एकता का प्रतीक है. लोगों का मानना है कि इस मंदिर में सच्चे मन से मांगी गयी मन्नत पूरी होती है. यही वजह है की शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी, महानवमी व विजयादशमी के अवसर पर पूजा करने के साथ मन्नत मांगने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ उमड़ती है. मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु के द्वारा मां दुर्गा के साज सज्जा का खर्च वहन करते हैं. इस वर्ष पूरनीगड़िया के पवन कुमार राय, गोपाल हलवाई, मंझलाडीह के मनोज राम, तेजलाल राणा, कांटीदिघी के नागो राय डाक खर्च वहन कर रहे हैं. यहां के पूजा की विशेषता यह है की हिंदू समुदाय के साथ साथ मुस्लिम समुदाय के लोग भी पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इस सफल बनाने में सहयोग करते हैं.नवरात्र के साथ माहौल भक्तिमयपूजा को लेकर यहां पर उत्साह का माहौल है. नवरात्र के साथ ही माहौल भक्तिमय हो गया है. आचार्य सूरज पांडेय के नेतृत्व में मंदिर में कलश की स्थापना कर नौ दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ किया जा रहा है. रात्रि में भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया है. आयोजन को सफल बनाने में पूजा कमेटी के संरक्षक बिमल कुमार सिंह, अध्यक्ष बरजू हाजरा, उपाध्यक्ष विशुनदेव राय, अयोध्या हाजरा, सचिव उदय कुमार, उप सचिव सुरेश हाजरा, अंबिका बरनवाल, चंदन बरनवाल, बासुदेव रविदास, राजदेव हाजरा, अरुण राणा, पिंटू हाजरा, सुशील राय, इंद्रदेव राय, रिंकू साव, संजय पांडेय, दिलीप हाजरा, बिनोद पांडेय, दीपक राय, दिनेश राय, शर्मा राणा, राजकुमार राणा समेत ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










