पलामू में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, तैयार हो रहा आकर्षक पंडाल व मां दुर्गा की प्रतिमा

Updated:
विज्ञापन
पलामू में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, तैयार हो रहा आकर्षक पंडाल व मां दुर्गा की प्रतिमा

मेदिनीनगर में दुर्गापूजा महोत्सव इस वर्ष धार्मिक उल्लास और भक्तिभाव के साथ अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है

विज्ञापन

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर में दुर्गापूजा महोत्सव इस वर्ष धार्मिक उल्लास और भक्तिभाव के साथ अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की उपासना को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हैं. शहर से लेकर गांव तक भक्ति का माहौल है और लोग पूजा पंडालों के निर्माण में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं.

जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में 40 से अधिक स्थानों पर पूजा पंडाल बनाये जा रहे हैं. एक दर्जन से अधिक पूजा संघ आकर्षक और भव्य पंडालों के निर्माण में जुटे हैं. इन पंडालों में विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों की प्रतिकृति तैयार की जा रही है. जय मां शेरावाली क्लब द्वारा अयोध्या के श्रीराम मंदिर की झांकी बनायी जा रही है. जिसमें लगभग 10 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. यह क्लब पूर्व में गोल्डन टेंपल, राधा प्रेम मंदिर और केदारनाथ मंदिर जैसे आकर्षक पंडाल बना चुका है.

जय भवानी संघ आसनसोल के प्रसिद्ध मंदिर की प्रतिकृति पर आधारित पंडाल बना रहा है, जबकि मां भगवती दुर्गा पूजा समिति सूर्य मंदिर के प्रारूप पर काम कर रही है। सभी पूजा संघ सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए महोत्सव की तैयारी कर रहे हैं. कई समितियों ने इस वर्ष 10 से 18 लाख रुपये तक खर्च का अनुमान लगाया है.

पूजा पंडालों को इलेक्ट्रॉनिक लाइटिंग से सजाने की तैयारी भी जोरों पर है. शहर के प्रमुख पूजा संघों में बंगीय दुर्गाबाड़ी, दुकानदार संघ, बाल समाज, किशोर समाज, सार्वजनिक दुर्गा मंडप, जनता सेवक संघ, स्टूडेंट क्लब, न्यू बाल संघ, साहित्य समाज चौक की समिति, न्यू एकता स्टार क्लब, युवा शक्ति विकास संघ, शांति विकास संघ, वीर भगत संघ, प्रगतिशील दुर्गा पूजा समिति, चैंपियन क्लब, जीनियस क्लब, हाउसिंग कॉलोनी की समिति, सांस्कृतिक क्लब, बाबा क्लब, झारखंड क्लब, रेलवे क्लब, रेलवे माल गोदाम समिति, संस्कार क्लब, जय विजय संघ, जय दुर्गे संघ, निराला क्लब, नवयुवक संघ बेलवाटिका चौक, ललित श्रीराम मंदिर, सम्राट क्लब, नवयुवक संघ जेलहाता आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola